LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आजसू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

  • विधानसभा घेराव के दौरान किये गये लाठी चार्ज के लिए मुख्यमंत्री को ठहराया जिम्मेवार

गिरिडीह। तिसरी में विधानसभा का घेराव करने के दौरान हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस द्वारा आजसू कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करने के विरोध में तिसरी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सहदेव यादव के अध्यक्षता में रैली कर प्रदर्शन की। इस दौरान गांधी मैदान से होते हुए तिसरी चौक पर आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। आजसू कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन हाय हाय के नारे लगा रहे थे। आजसू के प्रखंड अध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा इलेक्शन के समय की गई वादे को कोई वादा पूरा नहीं किए। जनता को गुमराह कर रहे है। युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहे है।

पुतला दहन के दौरान केंद्रीय कमेटी सदस्य दिनेश कुमार राणा ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार में घूसखोरी, भ्रष्टाचार कूट-कूट कर पूरे राज्य में भरा हुआ है। लूट खसोट की राजनीति हो रही है। जनता विकास कार्य हेतु त्राहिमाम कर रहे हैं। परंतु पूरे राज्य में विकास नहीं हो रहा है। मौके पर श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला सचिव बलवीर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष संजीत सिंह, विकास कुमार दास, अरविंद यादव, कार्तिक राय, बबलू राम, छोटू सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons