LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांवा में माइका चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत, माइका तस्कर शव का छिपाने की की कोशीश

  • शक के आधार पर पुलिस ने किया पीछा, शव को छोड़कर भागे तस्कर

गिरिडीह। गिरिडीह के गावां में अवैध माइका खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। मृतकों में एक की पहचान बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय फुलवा देवी पति संजय रविदास के रूप में हुई है। जबकि दूसरी महिला गावां थाना क्षेत्र के बिरने निवासी टुनी देवी पति सुखदेव रविदास बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में अवैध रूप से माईका उत्खनन के दौरान हुई है। इस घटना में दो की मौत होने के साथ साथ परसौनी निवासी गीता देवी पति मनोज रविदास के भी घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद माईका तस्करों ने मामले को दबाने का भरपूर प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस के संदेह के कारण मामला सामने आ गया।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात दोनों मृत महिलाओं के शव को माईका तस्कर बाईक से लेकर भाग रहे थे, इसी बीच पुलिस गश्ती वाहन की नजर उन पर पड़ी। बाइक पर सवार लोग पुलिस को देखते ही इधर-उधर भागने लगे। वहीं जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। हालांकि पीछा करने के दौरान दोनों शव को बाईक के साथ छोड़कर सभी लोग भाग गए। पुलिस ने बिरने गांव के पास से दोनों महिलाओं के शव और बाईक को बरामद कर जब्त कर लिया है साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons