LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर रहे निगम कर्मी

  • सोशल मीडिया पर उपनगर आयुक्त के खिलाफ की गई थी पोस्ट

गिरिडीह। नगर निगम के उप नगर आयुक्त के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दोनों युवकों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को निगम के सभी कर्मचारियों ने निगम परिसर में आंदोलन किया। नगर निगम कर्मचारी राज्य महासंघ के प्रदेश उप महामंत्री मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। इस क्रम में सभी कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहें और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर जांच प्रक्रिया की जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों में विवेक आनंद कुशवाहा और रंजन कुमार नामक युवक का नाम सामने आ रहा है।

मौके पर कर्मचारी नेता मृत्युंजय सिंह ने कहा कि किसी महिला अधिकारी के खिलाफ इस तरह का पोस्ट असहनीय है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मी के खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करना अपराध है। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दोनों युवकों की गिरफ्तारी की जाए। गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

मौके पर संघ के अजीत राय, मोहम्मद साबिर अंसारी, लखन शर्मा, लखन हरिजन, अशोक हाड़ी, राजकुमार वर्मा, सुभाष शर्मा, गोपाल राणा सहित कई निगम कर्मी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons