लाॅकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों का लौटना हुआ शुरु, शनिवार को 561 मजदूर व परिजन लौैटे गिरिडीह
गिरिडीहः
संक्रमण के खतरे के साथ संक्रमण के कारण मौत भी गिरिडीह में तेजी से हो रही है। लेकिन संक्रमण का ग्राफ अब तेजी से उपर जाएगा। क्योंकि महानगरों में लाॅकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों की वापसी एक बार फिर शुरु हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को रांची के हटिया से जिले के 561 प्रवासी मजदूरों को 14 बसों से गिरिडीह लाया गया। हटिया स्टेशन में उतरे सभी मजदूर गुजरात के सूरत से वापस लौटे है। इनमें मजदूरों के साथ उनके परिजन भी शामिल है। वापस घर लौटे प्रवासी मजदूरों को अब सरकार के निर्देश पर अगले सात दिनों तक क्वांरटीन सेंटर में रहना होगा। वैसे एंटीजन टेस्ट में निगेटीव आएं मजदूरों व उनके परिजनों को क्वांरटीन सेंटर में रखने की सारी व्यवस्था की गई है।

सूरत से गिरिडीह लौटे मजदूरों में जमुआ प्रखंड के 200 सौ, बिरनी के 35, पीरटांड के तीन, तिसरी के 20, धनवार के 17, देवरी के 111, गिरिडीह सदर प्रखंड के 51, बेंगाबाद के 74, गांवा के तीन और गांडेय के तीन प्रवासी मजदूर शामिल है। जो शनिवार को सूरत से वापस लौटे। वापस लौटे मजदूरों का अब आरटीपीसीआर जांच किया जाएगा। इस दौरान इन लोगों प्रशासन द्वारा निर्धारित क्वांरटीन सेंटर में सात दिनों तक रहना होगा।