धनवार में पत्थर खदान में हुआ हादसा, पोकलेन पर गिरा चट्टान, एक व्यक्ति की मौत
- घटना के दौरान पोकलेन में भी लगी आग, लीज धारक और मुंशी हुआ फरार
- कोडरमा के पूर्णाडीह का रहने वाला था मृतक सिंकदर पंडित
गिरिडीह। जिले के धनवार थाना क्षेत्र के परोडीह पत्थर खदान में काम करने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने से सिकंदर पंडित नामक युवक की मौत हो गई। मृतक 30 वर्षिय सिकंदर पंडित कोडरमा के पूर्णाडीह का रहने वाला था। इस घटना में एक पोकलेन में भी आग लग गई। मृतक पारोडीह के पत्थर खदान में काम करता था। घटना के बाद जहां घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पारोदीह पत्थर खदान पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कोडरमा के सिकंदर पंडित पत्थर खदान के करीब 300 सौ फीट अंदर पोकलेन में चढ़ कर चट्टान काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक बड़ा चट्टान टूट कर सीधा पोकलेन मशीन के उपर गिर पड़ा। जिससे मृतक सिकंदर पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पोकलेन मशीन में भी आग लग गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे ंलेने के बाद मामले की जांच में जुट गई। हलांकि जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक खदान के लीज धारक और मुंशी खदान से फरार हो चुके थे। जिसके कारण धनवार पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई की पत्थर खदान लीगल है या अनलीगल।