LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

धनवार के बरजो गांव में घर के कमरे में मिला फंदे से झुलता अधजला शव, कमरे में लगी थी आग

  • कर्मा के दिन पिता और भाई से हुई थी झड़प, चार दिन से था गायब
  • पत्नी ने ससुर और देवर पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह। गिरिडीह के धनवार के बरजो गांव में शनिवार की सुबह गांव के 38 वर्षिय अर्जुन रविदास का शव उसके पुराने घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक अर्जुन अपने परिवार के बीच से कर्मा पूजा के दिन से पिछले चार दिन से लापता था। जबकि पांचवे दिन शनिवार की सुबह जब पुराने घर से तेज बदबू आने लगी, तो ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीण ही किसी तरह घर में घुसे, तो देखा की अर्जुन का अधजला शव कमरे में फंदे से झूल रहा है। क्योंकि कमरे में मृतक का शव के नीचे बिचाली के ढेर में आग भी लगा था और मृतक के शव का आधा हिस्सा उसी आग में झुलसा हुआ भी था।

इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की जानकारी धनवार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धनवार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई।

इधर जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता जगदीश दास और भाई के साथ मृतक अर्जुन की पत्नी हेमांति देवी भी पुराने घर पहुंची। मृतक की पत्नी हेमन्ती देवी ने पति की हत्या का संदेह अपने ससुर और देवर पर लगाई है। हेमन्ति देवी ने आरोप लगाते हुए कहा की उसके ससुर और देवर ने उसके पति की हत्या की है। क्योंकि चार दिन पहले ही गांव के नए घर में उसके पति के साथ ससुर और देवर ने कर्मा पूजा के दौरान किसी बात को लेकर मारपीट किया था। इसके बाद से उसके पति का कोई अता पता नहीं था। हालांकि पति के गायब होने की जानकारी मृतक की पत्नी ने भी थाना को नही दी थी।

शव मिलने के कुछ देर बाद मृतक की छोटी बेटी ने पुलिस को बताया की उसके पिता हर रोज शराब पीते थे। चार दिन पहले नए घर में उसके पिता अर्जुन दास ने उसके दादा के साथ किसी बात को लेकर पीटने के लिए उठे, तो बीच में उसके चाचा ने दादा को किसी तरह बचाया। इसके बाद उसके पिता घर से चले गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons