LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गोमांस खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस और मुखिया, आरोपी हुए फरार

  • घटनास्थल पर मिला आरोपी का बाइक और कई अवशेष

गिरिडीह। गिरिडीह में गोवंश का अवैध कारोबार रोकने में फिलहाल गिरिडीह पुलिस का पसीना उतर रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार की देर रात मुफ्फसिल थाना और सदर प्रखंड के जीतपुर के कोठवा पहाड़ी जंगल में दिखा। जहां कुछ शरारती तत्व के लोगों ने गोवंश की हत्या कर जंगल में उसे खाया भी। इसकी भनक जीतपुर के मुखिया बीरबल मंडल और वार्ड सदस्य सुभाष वर्मा के साथ नरेश वर्मा और राजेश वर्मा समेत कई ग्रामीणों को मिलने के बाद सभी कोठ्वा पहाड़ी इलाके में पहुंचे, लेकिन इनके पहुंचते ही गोमांस बनाकर खा रहे कई लोग वहां से फरार होने में सफल रहे। हालांकि भागने के क्रम में आरोपी का बाइक वहीं छूट गया। जिसमे कुछ अवशेष भी मिले।

इस दौरान मुखिया ने घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद थाना के एएसआई रंजन सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। लिहाजा, इसे लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से गोवंश के कुछ अवशेष हासिल किया। जिसमे गोवंश का पूंछ के साथ पांव भी शामिल था। इधर स्थानीय ग्रामीणों की माने तो जीतपुर के रास्ते कोठवापहड़ी इलाके के जंगल में गोवंश की तस्करी खुले आम हो रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons