व्यवस्था खराब रहने के कारण गिरिडीह के दो केन्द्रों में 32 वृद्धों को लगाया गया कोरोना का वैक्सीन
किया गया था पांच केन्द्र में, तीन केन्द्रों में स्वास्थ कर्मी ही नहीं पहुंचे
गिरिडीहः
दुसरे चरण का कोरोना टीकाकरण सोमवार को पीएम मोदी को वैक्सीनेशन के बाद गिरिडीह में भी कई वृद्धों को लगाया गया। दुसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वदेशी वैक्सीन कोविदशील्ड लगाया गया। लेकिन स्वास्थ विभाग की और से व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण टीकाकरण अभियान को लेकर वह उत्साह नहीं दिखा। क्योंकि सिविल सर्जन डा. सिद्धार्थ सन्याॅल के निर्देश पर 60 साल से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण अभियान को पांच सरकारी स्वास्थ संस्थान चयनित किए गए थे। तो दो दर्जन से अधिक प्राईवेट स्वास्थ संस्थानों में। इनमें प्राईवेट संस्थानों में टीकाकरण अभियान को लेकर अधिक उत्साह रहा। हालांकि प्राईवेट नर्सिंग होम में 250 का दर रहने के कारण कुछ कम ही वृद्ध पहुंचे थे। लेकिन सरकारी स्तर पर टीकाकरण के खराब व्यवस्था का असर जरुर दिखा। सिविल सर्जन के निर्देश पर ही सदर प्रखंड में सदर अस्पताल के यक्ष्मा विभाग में टीकाकरण को लेकर सवाल उठे कि आखिर टीवी वार्ड में वैक्सीनेशन लगाने की व्यवस्था क्यों की गई। जो कि खुद ही एक गंभीर बीमारी के विभागों के श्रेणी में आता है। इधर स्वास्थ विभाग द्वारा चैताडीह मातृत्व शिशु स्वास्थ इकाई के साथ व्हीट्टी बाजार शहरी क्षेत्र उप प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, पचंबा के कल्याणडीह सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भी टीकाकरण अभियान की व्यवस्था की गई थी। लेकिन मातृत्व शिशु स्वास्थ इकाई और कल्याडीह सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में वैक्सीननेशन लगाने वाले स्वास्थ कर्मी ही गायब थे। लिहाजा, इन केन्द्रों में पहुंच रहे वृद्ध वापस भी जाते दिखें।

जबकि सदर अस्पताल के यक्ष्मा वार्ड और व्हीट्टी बाजार स्वास्थ केन्द्र में टीकाकरण को लेकर वृद्ध दिखें। अस्पताल के यक्ष्मा वार्ड में जहां 14 वृद्धों को वैक्सीन लगाया गया। तो व्हीट्टी बाजार शहरी क्षेत्र स्वास्थ केन्द्र में 18 वृद्धों को वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान व्हीट्टी बाजार स्वास्थ केन्द्र में सबसे पहले बड़ा चाौक के अशोक भदानी व उनकी पत्नी सरिता भदानी को स्वास्थ केन्द्र की एएनएम मधु कुमारी ने कोरोना का स्वदेशी वैक्सीन लगाई। वैक्सीनेशन लगने के बाद भदानी दंपति में उत्साह भी दिखा। जानकारी लेने पर दपंति ने बताया कि कोरोना का स्वदेशी वैक्सीन लगाने के बाद वे राहत की सांस ले रहे है। अब तक कोई परेशानी भी नहीं हुआ है। इसके बाद कई वृद्धों को इस स्वास्थ केन्द्र में वैक्सीन लगाया गया।