कांग्रेस नेता के घर सास-बहू की मौत की जानकारी मिलने पर ढांढस बंधाने पहुंचे कांग्रेसी
गिरिडीह। गांवा प्रखंड के पिहरा बाराडीह के रहने वाले कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष उदय यादव के घर में सास और बहु के अक्समिक निधन होने से पूरा गांव मर्माहत हो गया। इस दुःखद घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव मरगुब आलम, प्रखण्ड अध्यक्ष नंदकिशोर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष प्रेमचन्द यादव, प्रखंड सचिव सब्दर अली, पिहरा पंचायत अध्यक्ष मंसूर आलम, पिहरा पूर्वी पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, खरसान पंचायत सचिव नासिर मियंा, पटना पंचायत अध्यक्ष सुनील दास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो0 अख्तर सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे परिवार को ढांढस बंधाया और कुछ आर्थिक मदद भी किए। इस दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से भरोसा दिलाया कि पार्टी सभी लोग इस विपरीत परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ हैं।
Please follow and like us: