LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस महिला कमिटी ने किया हल्ला बोल

कोडरमा। महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा शुक्रवार को डोमचांच प्रखंड के जानपुर पंचायत में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने की। इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने खाली बर्तन लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि रसोई गैस प्रति सिलेण्डर नौ सौ व सरसों तेल दो सौ के पार हो गया है। इस महंगाई में देश की गरीब जनता कैसे जियेगी। मोदी सरकार ने इन गरीबों का जीना हराम कर दिया है। अब तो गरीबों के समक्ष भूखें मरने की नौबत आ गयी है। मोदी सरकार में हर वस्तु के दाम बढ़े हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, ऊपर से कोरोनाकाल में आर्थिक मंदी की वजह से लोगों की हालत खराब है। कार्यक्रम के दौरान जरुरत मंदों के बीच सैकड़ो मास्क का भी वितरण किया गया। मौके पर सहोदरी देवी, मीना देवी, खुशबू देवी, जमुना देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons