राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस पहले ही यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की कर चुका है घोषणाः सूबोधकांत सहाय
गिरिडीह पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री, हेमंत सरकार से नाराजगी पर कहा अगर कोई नाराज है तो उनका व्यक्तिग नाराजगी
गिरिडीहः
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल सूूबोधकांत सहाय बुधवार को देवघर से रांची लौटने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे। और गिरिडीह कांग्रेस के नेता अजय सिन्हा मंटु के बरमसिया स्थित आवास पर रुके। जहां कई कांग्रेस के नेताओं ने उनसे मुलाकात कर बुके देकर स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री का स्वागत कांग्रेस नेता पूनम वर्मा और नदीम अख्तर ने भी बुके देकर किया। तो मौके पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहाय ने कहा कि हेमंत सरकार को दूर तक कोई खतरा नहीं है। क्यांेकि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट है और हेमंत सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़े है। फिलहाल कोई ऐसा माहौल नहीं कि कोई विधायक सरकार से नाराज दिख रहे है। एक सवाल के जवाब में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कोई नाराज दिख रहे है तो वैसे विधायक हो सकते है जिनका काम कांग्रेस कोटे के मंत्री नहीं कर रहे है। और वैसे विधायकों की नाराजगी बहुत अधिक मायने नहीं रखती। क्योंकि ये राजनीतिक लड़ाई का सिर्फ एक परिदृश्य हो सकता है। इसे कोई बड़ा मसला नहीं कह सकते।

रांची में बवाल के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो युवकों की मौत के बाद सरकार के प्रति कांग्रेस विधायक इरफान के गुस्से पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहाय ने तंज कसते हुए कहा कि इसे कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं माना जा सकता। वह भी कांग्रेस विधायक इरफान का व्यक्तिगत मुद्दा हो सकता है। राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने विचारधारा के अनुसार पहले ही महागठबंधन के राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय कर चुका है। और कांग्रेस अब अपने फैसले को नहीं बदलने वाली। वैसे भी झामुमो ने भी अपने रुख स्पस्ट नहीं किया है।