कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन
- केंद्र सरकार पर लगाया सरकारी जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग का आरोप
गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक कार्यक्रम प्रदर्शन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से धनवार विधानसभा का प्रभारी महबूब आलम उपस्थित थे। धनवार प्रभारी महबुब आलम ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी जाँच एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ ईडी पक्षपात पूर्ण तरीके से परेशान कर रही है। कहा कि एआईसीसी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्ण करवाई की गई, जिसका हमसभी निंदा करते है।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, गंगा राम टुडू, गणपत रावत, अर्जुन यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Please follow and like us: