LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ तिसरी में कांग्रेस ने निकाला रैली

गिरिडीहः
तिसरी कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मंहगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया। पार्टी के नेता गंगा राम टुडु के आवास पर हुए जागरण अभियान के तहत बैठक हुआ। तो बैठक में पार्टी के धनवार विस प्रभारी मरगूब आलम भी शामिल हुए। मौके पर विस प्रभारी ने कहा कि मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का यह अभियान 14 नवंबर से जारी है। बैठक के बाद तिसरी प्रखंड मंे कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्र के भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाला गया। इस दौरान रैली में शामिल पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। और मंहगाई के साथ बेरोजगारी और मोदी सरकार के गलत नीतियों के विरोध में प्रदर्शन भी किया। रैली में इरशाद अंसारी, नारायण यादव, मुनिया मंराडी, प्रखंड अध्यक्ष रामेशवर चाौधरी, कांग्रेस यादव, सुनील सिंह और अर्जुन यादव समेत कई शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons