कांग्रेस ने किया भुतपूर्व पीएम के पुण्यतिथि पर स्वः राजीव गांधी को किया याद
- वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो के बीच फल का किया वितरण
गिरिडीह। भूतपूर्व पीएम और भारत रत्न स्वः राजीव गांधी के पुण्यतिथि को कांग्रेस ने सादगी के साथ मनाया। पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष सतिश केडिया के नेत्तृव में कार्यकर्ता इस दौरान शहर के वृद्धाश्राम पहुंचे और पहले भूतपूर्व पीएम के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वृ़द्वाश्राम में रहने वाले बुजुर्गाे के बीच फल का वितरण किया गया।
मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशहित में सत्ता संभालते हुए राजीव गांधी आंतकियों के शिकार हुए। ऐसे में उनके पुण्यतिथि पर एक-एक कांग्रेसियों ने संकल्प लिया है कि देश में फैले नफरत को अब कांग्रेस प्रेम से खत्म करेगी और यही भूतपूर्व पीएम के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
मौके पर पार्टी के सद्दाम हुसैन, महमूदअली खान लड्डु, मदन विश्वकर्मा, नेशाब अहमद, पंकज सागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।