खतियानी जोहार यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित
- कहा केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश को किया बर्बाद, बेरोजगारी, महंगाई पर नही कोई कंट्रोल
- तीन साल पूर्व सत्ता में आते ही 20 वर्षों का करना पड़ा संघर्ष
- जनसभा में उमड़ी भीड़, कई ने थामा झामुमो का दामन
गिरिडीह। खतियानी जोहार यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान झामुमो द्वारा स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित जनसभा में जहां एक ओर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद पूर्व विधायक प्रो0जय प्रकाश वर्मा, पूव विधायक निजामउद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आए कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। जिसका मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार को बेरोजगारी, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दो में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश में उथल पुथल मचा रखा है। खासकर गैर भाजपा शासित राज्यों को सबसे अधिक त्रस्त करने का काम कर रही है। केन्द्र रोजगार के कोई अवसर नही निकाल पा रही है। जिससे पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महंगाई का आलम यह है कि मोदी सरकार में 400 का रसोई गैस 1100 का हो गया है। वहीं टैक्स के बोझ से जनता पूरी तरह परेशान है। कहा कि झारखंड को भी केन्द्र सरकार के द्वारा सिर्फ बरबाद करने का काम किया जा रहा था। तीन साल पहले जब वे सत्ता आये तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोरोना काल में भी ओर राज्यों के अपेक्षा झारखंड ने सबसे बेहतर काम किया है। किसी भी मजदूर को भूखे पेट सोने नही दिया गया है।

कहा कि झारखंड को भी केन्द्र सरकार के द्वारा सिर्फ बरबाद करने का काम किया जा रहा था। तीन साल पहले जब वे सत्ता आये तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोरोना काल में भी ओर राज्यों के अपेक्षा झारखंड ने सबसे बेहतर काम किया है। किसी भी मजदूर को भूखे पेट सोने नही दिया गया है। कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रोजगार व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसलिए झारखंड में मैने स्थानीय नीति को बल देने का काम किया ताकि झारखंड के युवाओं को झारखंड में नौकरी मिल सकें। कहा कि केन्द्र सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ओबीसी और स्थानीयता नीति को लागू करें।
सभा को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, प्रो0जय प्रकाश वर्मा, पूव विधायक निजामउद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी नेताओं ने संबोधित किया।




