LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

चित्रगुप्त के एक दिन पूर्व केन्द्रिय चित्रगुप्त महापरिवार निकालेगी शोभा यात्रा

  • सामाजिक एकजुटता का देंगे संदेश
  • शोभा यात्रा को सफल बनाने में जूटे है समाज के लोग

गिरिडीह। केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से 26 अक्टूबर को चित्रगुप्त भगवान की शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जिसे देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। शोभा यात्रा के माध्यम से समाज को संगठित करना, दुख-सुख में सहभागी, जागरूकता आदि का संदेश दिया जायेगा। शोभा यात्रा की सफलता को लेकर सात संयोजक मंडल का गठन किया गया है जिसमें कृष्ण कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा, चुन्नूकांत, विनय बक्शी, अजय सिन्हा मंटू, रंजन सिन्हा एवं टीपी बक्शी शामिल हैं। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रो. पुष्पा सिन्हा, डॉ. पायल वर्मा, तनुजा सहाय, कुसुम सिन्हा, रेखा सिन्हा, संगीता सिन्हा आदि सक्रिय भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम को लेकर युवा संगठन के सदस्य भी लगातार क्षेत्र भ्रमण व जनसंपर्क के जरिये अत्यधिक भागीदारी सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। इस संबंध में सिंकू सिन्हा ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे पुराना जेल परिसर स्थित भगवान चित्रगुप्त की आरती के बाद झंडा मैदान से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इस दौरान भजन गायन के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चे शोभा यात्रा में शामिल होंगे और झंडा मैदान से निकलकर जेपी चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, बरगंडा चौक सहित पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। बताया कि रथ में महापुरूषों की तस्वीर लगाई जायेगी।

कार्यक्रम को लेकर उक्त पदाधिकारियों के अलावे सतीश कुंदन, संजीव नाथ, प्रदीप दाराद, एमके वर्मा, सुभाष सिन्हा, बबलू सिन्हा, ज्योतिष सिन्हा, शिवेंद्र सिन्हा, त्रिपुरारी बक्शी, राजेश सिन्हा, नवीन सिन्हा, विकास सिन्हा, रीतेश सिन्हा, नीलू सिन्हा, सिंकू सिन्हा, चंदन सिन्हा, अमित सिन्हा, अनुज सिन्हा, बबन सिन्हा, बंटी सिन्हा, साकेत सिन्हा, विभूति भूषण, मृणाल कुमार, अभय सिन्हा, सज्जन कुमार, रंजीत सिन्हा, विवेक विकास, रंजय बरदियार समेत कायस्थ महासभा के सभी लोग लगे हुए हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons