LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है श्री कबीर साहब का 626वां आविर्भाव महोत्सव

  • महोत्सव के दूसरे दिन निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, कई झांकिया हुई शामिल

गिरिडीह। ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर शहर के सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु कबीर साहब के 626वां आविर्भाव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां एक ओर श्री कबीर ज्ञान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं मंदिर के बाहर भी आकर्षक साज सज्जा की गई है। वहीं महोत्सव में भाग लेने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावे दूसरे राज्यों से भी कबीर पंथ से जुड़े लोग पहुंचे हुए है।

महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सामाजिक कुरीतियों और आडंबर से समाज को मुक्त कराने वाले सदगुरु कबीर साहब की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा श्री कबीर ज्ञान मंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शोभा यात्रा में कई सामाजिक संदेश के साथ झांकी भी निकाली गई थी। साथ ही गेरुआ वस्त्र में महिलाएं, युवा और पुरुष हाथ में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा की अगुवाई शंखनाद करते हुए युवाओं की टोली चल रही थी। इस दौरान एक वाहन में स्वयं कबीर ज्ञान मंदिर की साध्वी और सदगुरु मां ज्ञान भी मौजूद थी। वहीं अलग अलग वाहनों में सदगुरु कबीर के अवतरण, गोविंद धाम के अलावे समाज में व्याप्त कुप्रथा और आडंबर के प्रति लोगो को जागरूक करने से संबंधित झांकी शामिल थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons