LatestNewsTOP STORIESUncategorizedकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के बीनएनएस और सीसीएल डीएवी स्कूल में मनाया गया महात्मा ग्रोवर की पुण्यतिथि

गिरिडीहः
गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल और सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को महात्मा एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान स्कूल परिसर में डीएवी के क्षेत्रिए उपनिदेशक सह प्राचार्य पी. हाजरा और शिक्षक योगेश शर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मौके पर क्षेत्रिए उपनिदेशक हाजरा ने महात्मा ग्रोवर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ग्रोवर ने समाज के हर वर्गो की चिंता किया था। खास तौर पर उनके कार्य को बंगाल, बिहार, उड़ीसा, झारखंड समेत कई और राज्यों में माना जाता है। क्योंकि गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना ही उनके उद्देश्य रहा था। पूरे देश में 250 सौ से अधिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना महात्मा ग्रोवर द्वारा किया गया। इधर सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में ही महात्मा ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाया गया। जहां सबसे पहले स्कूल के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मौके पर प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने का मकसद पालने वाले महापुरुषों को ही महात्मा का दर्जा मिल सकता है। और यही कार्य महात्मा ग्रोवर ने किया था। 250 शिक्षण संस्थानों की स्थापना उनके द्वारा सिर्फ इसलिए किया गया, क्योंकि हर वर्ग के बच्चों को उचित और नैतिक शिक्षा मिल सके। इस दौरान प्राचार्य के साथ शिक्षक अभिनीत कुमार, छात्रा ईशा कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया पांडेय, कुमारी पाखी, अन्नया प्रसाद, श्रुति कुमारी समेत कई और छात्रों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons