LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

उसरी बचाओं अभियान की बैठक में पहुंचे सीसीएल के जीएम

  • जल्द ही उसरी नदी में तीन छीलका डेम बनवाने का दिया आश्वास, कहा सरकारी प्रक्रिया का हो रहा इंतिजार

गिरिडीह। उसरी बचाओ अभियान के बैनर तले सोमवार को एक बैठक उसरी नदी तट स्थित सिहोडीह सामुदायिक भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुई। बैठक की अगुवाई पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम कर रहे थे। वहीं बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल जीएम बासब चौधरी, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा, आप के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत शर्मा सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए सीसीएल महाप्रबंधक बासब चौधरी ने कहा कि हम तैयार है, तीन जगह छिलका डेम बनाने के लिए, बस अब विभाग और सरकारी सिस्टम जल्द इस पर कार्य करना शुरू करें। श्री चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए उसरी बचाव अभियान कमिटी के मेंबर लगे है और यह एक सकारात्मक पहल है, जिसका असर जल्द ही दिखेगा। कहा कि गंदे नाले का पानी कितने जगह नदी में प्रवेश करता है उसकी सूची तैयार किया जायेगा। कहा कि उसरी नदी में छिलका डेम बनने से तीन-चार फीट पानी हमेशा रहेगा। जिससे पानी का लेयर भी बढ़ेगा।

झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उसरी को बचाने में हम सब साथ है। टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पहले बीस फीट बालू जमा रहता था। पानी रहता था, लेकिन आज भयावह स्थिति बनी हुई है। कहा कि उसरी नदी तट के दोनों हजारों पेड़ लगाए जायेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस घाट से टेंडर हुआ है वही बालू उठाव करें। वहीं उसरी बचाव अभियान को पिछले दस सालों से लगातार जारी रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सह माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि राजनीति में आने से पहले ही प्रयास शुरू कर दिया था। कहा कि उसरी को सिर्फ छठ में ही महत्व दिया जाता है, जबकि सही मायने में उसरी नदी गिरिडीह शहर के लिए जीवनदायिनी है। उन्होंने आम लोगांे से अपील करते हुए कहा कि 365 दिन पर्यावरण के बारे सोचेे। इस दौरान उन्होंने स्कूल, कॉलेज व कोचिंग स्तर पर भी उसरी को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा और पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम ने कहा कि आम जनता को जागरूक करना होगा। प्रत्येक शनिवार और रविवार को किसी न किसी कार्यकर्म के तहत आम और खास लोगांे को जोड़ना होगा।

बैठक में उसरी बचाव अभियान से जुड़े भाजपा नेता विनय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सह वरिष्ट पत्रकार आलोक कुमार, साउंड एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज नयन, सतीश कुंदन, रितेश सराक, महेश अमन, सोमनाथ केशरी, रंजय बरदियार, आलोक मिश्रा, मंदीप शर्मा, नरेश राम, गोविंद तूरी, बबलू शर्मा, लखन दास, नेमचंद आर्य, महेंद्र राम, मोनू कुमार, सोनू राम, घुटन दास, कामेश्वर दास, प्रमोद स्वर्णकार, अरविंद सिन्हा, गौरव सिन्हा, सुभाष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons