अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का सम्मेलन संपन्न, राज्य स्तर के कर्मचारी नेता हुए शामिल
- हेमंत सरकार के साथ साथ आईएएस अधिकारियों को बताया कर्मचारी विरोधी
गिरिडीह। अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का पांचवा राज्य सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में गिरिडीह समेत राज्य भर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मलेन की शुरुवात राज्य अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, सचेतक उमेश पांडेय, कर्मचारी नेता अशोक सिंह, अशोक सिंह नयन, मुकेतश्वर प्रसाद समेत कई कर्मचारी नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा की इस वक्त राज्य में कर्मचारियों की हालत सबसे खराब है। सरकार तो दूर आईएएस अधिकारी तक कर्मियों के परेशानी को दूर करना जरूरी नहीं समझ रहे है। हेमंत सरकार में अधिकारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वो कर्मियों की आवाज सुनना नही चाहते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं लिपिकों का ग्रेड पे, जिसमे कोई सुधार राज्य के आईएएस अधिकारी और कुछ मंत्रियों के कारण नही हो रहा है। कहा कि सरकार में बैठे अनपढ़ मंत्रियों को राज्य के आईएएस गलत नियम बताकर ग्रेड पे में सुधार तक नही होने देना चाहते है। कहा कि जनसेवकों के ग्रेड पे में सुधार के नाम पर राज्य सरकार सिर्फ आश्वासनों की घुट्टी पिलाए जा रही है।
इस दौरान सम्मलेन को कई और कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार को जमकर कोसा। सम्मेलन में कुमुद सिन्हा, मनोरंजन कुमार, चीकू साहू, अमर सिन्हा समेत कई कर्मचारी नेता शामिल हुए।