शैक्षिक भ्रमण के लिए सिक्किम गए सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
- दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार थे 22 छात्र, लौटने के क्रम में हुई घटना
- सीएम सोरेन ने सिक्किम सरकार से की छात्रों को हर संभव मदद करने का आग्रह
रांची। सिक्किम के भ्रमण रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस मंगलवार को पूर्वी सिक्किम में दुर्घटनाग्र्र्र्र्र्र्र्र्रस्त हो गई। जिसमें 22 छात्र घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से छात्रों को हर संभव मदद देने का आग्रह किया है।
बताया जाता है कि रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज बीएड विभाग के छात्र शैक्षिक भ्रमण के लिए सिक्किम गए हुए थे। मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौटने के क्रम में रानीपूल थाना क्षेत्र के 7वें माइल स्टोन के पास बस पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में कुल 22 छात्र बैठे हुए थे। घायल छात्रों को ताडोंग के सेंट्रल रेफरल अस्पताल (सीआरएच) में भर्ती कराया गया है।
Please follow and like us:




