LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

भाजपा के गिरिडीह अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया कमेटी का विस्तार, 21 कार्यकर्ताओं को किया कार्यसमिति सदस्य मनोनित

गिरिडीहः
भाजपा के गिरिडीह अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कमेटी का विस्तार मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के साथ किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के साथ मोर्चा के अध्यक्ष जाकिर हुसैन उर्फ छोटू खान के अलावे पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, किसान मोर्चा के संयोजक दिलीप वर्मा, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मंराडी, तमन्ना प्रवीण समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। अब तक मोदी सरकार के कार्यकाल में जितनी योजनाएं लागू हुई। उसमें अल्पंसख्यकों की बराबर की भागीदारी रही। अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोग समझ चुके है कि भाजपा सिर्फ एक एजेंडे पर कार्य करती है। इधर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू खान द्वारा जारी लिस्ट में जिला उपाध्यक्ष के लिए जहां इरफान आलम, शादाब अख्तर, जहुर असंारी, मनसूब मिंया को बनाया गया। वहीं जिला महामंत्री इरफान अंसारी के साथ अब्दुल क्यूम असंारी को बनाया गया। जबकि जिला मंत्री रवीना खातून, इकबाल अंसारी के अलावे मो. मुख्तार बंगाली और फरीद आलम को मनोनित किया गया। मोर्चा का कोषाध्यक्ष मो. इसराईल तो मीडिया प्रभारी को जिम्मा ताहिर इमाम को सौंपा गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी लिस्ट में पार्टी के 21 कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति सदस्य मनोनित किया गया।
इधर बीच बैठक में पार्टी के नेता अनूप सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, गुरुभेज सिंह कालरा, एजाज अहमद सोनू, रजनी कौर समेत कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। बैठक की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons