LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

भाजपा के गिरिडीह किसान मोर्चा की कमेटी का किया गया विस्तार, 21 सदस्यी टीम में बने तीन उपाध्याक्ष

कृषि बिल विपक्ष के भ्रामक अफवाह से किसानों को बचाने में किसान मोर्चा की भूमिक अहमः निर्भय शाहाबादी

गिरिडीहः
भाजपा किसान मोर्चा के गिरिडीह कमेटी का विस्तार होने के साथ सोमवार को मोर्चा की महत्पूर्ण बैठक भी हुई। बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के कार्यालय में हुआ। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, परमेशवर मोदी, जिला महा मंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री एजाज अहमद सोनू समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान बैठक में मौजूद मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि कृषि बिलों पर जो झूठ विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा है। उन बिलों का सच सामने लाने में किसान मोर्चा की भूमिका महत्पूर्ण हो जाती है। पूर्व विधायक ने मौके पर अन्नदाताओं को विपक्ष के नकरात्मक भूमिका से निकालने के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया। इस बीच मोर्चा के बैठक को पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे ने भी संबोधित किया। जबकि बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि कृषि बिलों के हकीकत को सामने लाने की दिशा में जो प्रयास करना होगा। उसके लिए मोर्चा तत्पर है। और अब गांव-गांव जा कर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कृषि बिल के फायदे से किसानों को अवगत कराएगें। इधर बैठक के दौरान मोर्चा के कमेटी विस्तार की घोषणा हुई।


तो उपाध्यक्ष के तौर पर नकुल राय, अनूप सिन्हा और परमेशवर यादव मनोनित किए गए। वहीं जिला महा मंत्री के तौर पर देवनाथ राणा के साथ कार्यसमिति सदस्य के रुप में महेश राय, संदीप वर्मा, रतन नाथ तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, अनिल राय, उपेन्द्र सिंह, नेमचंद पंडित बनाएं गए। और मंडल अध्यक्ष के तौर पर विजय सिंह, नंदलाल मल्लाह, सुमन राय, दुर्गा मंडल, रघुनंदन गोस्वामी, टुनटुन चाौधरी, मोहन राय, बैजनाथ यादव, शशिभूषण यादव, गोंविद साव बनाएं गए। इस दौरान बैठक में नीलकंठ महतो, मनोज पांडेय समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons