कोडरमा में धूमधाम से मना भाजपा का 41वां स्थापना दिवस
सिद्धान्तों के आधार पर देश को एक वैकल्पिक नीति देने के लिए हुई थी भाजपा की स्थापना
कोडरमा। कोडरमा नगर मंडल भाजपा के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस विधायक डॉ नीरा यादव के आवासीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में बतौर मंडल प्रभारी जयप्रकाश राम उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत एवं भारत माता के जयघोष से हुई।
स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मंडल प्रभारी जयप्रकाश राम ने भाजपा के 41 वर्षों के राजनीतिक सफर एवं राष्ट्रहित में पार्टी द्वारा किये गए कार्यो व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
स्थापना दिवस को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री बैजनाथ यादव ने कहा स्व. अटल जी ने 1980 में भाजपा की स्थापना कर देश को एक मजबूत विकल्प दिया। उनके नेतृत्व में भाजपा की स्थापना सिद्धान्तों के आधार पर देश को एक वैकल्पिक नीति देने के लिए हुई। संगठन पर प्रकाश डालते हुए जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू ने कहा कि कार्यकर्ताओ के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी दो सीटों से बढ़कर तीन सौ के पार पहुंची है। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की कठोर तपस्या और मेहनत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय पांडेय ने की संचालन पप्पू सिंह जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री चंदन सिन्हा ने किया। मौके पर सुरेंद्र भारती, नगर उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा, विश्वनाथ सिंह, नगर मंत्री संतोष मालाकार, मीडिया प्रभारी मनीष रंजन, सोशल मीडिया प्रभारी राजन सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण पांडेय, भाजयुमो नगर अध्यक्ष बिट्टू सिंह, उपाध्यक्ष नीरज यादव (छोटी) संजीव वर्णवाल, महामंत्री राकेश राम राजू रंजन सिंहा, नगर मंत्री सूरज सिंह सुनील सिंह कोषाध्यक्ष राहुल रंजन भाजयुमो मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, आईटी सेल प्रभारी सुनील राम, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विकास कुमार सूरज कुमार, राजकुमार वर्मा, संजीव कुमार, गणेश राम, राजू यादव, रविंद्र यादव, संजय सिंह सुमन कुमार प्रशांत कुमार, सुभाष कुमार, नरेंद्र सिंह, पिंटू यादव, बबलू यादव समेत काफी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे