भाजपा युवा मोर्चा ने हेमंत सरकार के किया जोरदार प्रदर्शन
- युवाओं से झुठा वादा करने का आरोप लगाते हुए सरकार का फोड़ा पाप का घड़ा
कोडरमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जयनगर एवं परसाबाद मंडल की ओर से प्रखंड स्तरीय जयनगर स्थित पेठियाबागी चौक पर हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए रोड मार्च निकाला। इस दौरान भाजपाईयों ने हेमंत सरकार के पाप का घड़ा फोड़ने का कार्य किया। जिला महामंत्री चंदन कुमार के नेतृत्व में एवं जयनगर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एवं परसाबाद मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों पर अत्याचार बंद करने और अनुबंध कर्मियों की नौकरी खाने वाली हेमंत सरकार से नौकरी वापस देने की मांग की। जिला महामंत्री चंदन कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करें नहीं तो भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में झारखंड के युवा सरकार के विरुद्ध गली-गली में प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों सेचप्पा चप्पा गूंज उठेगा उलगुलान के नारों से।
मौके पर जयनगर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने हेमंत सरकार से मांग करते हुए कहा कि युवाओं को ठगने वाली सरकार होश में आओ, युवाओं से रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई हेमंत सरकार अब तक कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया है, वो बताने का कष्ट करें। परसाबाद मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला, आप अपने घोषणा के अनुसार 7000 रूपये बेरोजगारी भत्ता अविलंब देने की मांग की।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनगर रामदेव मोदी एवं परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशिभूषण चौधरी, महामंत्री यमुना यादव, जिला अध्यक्ष भाजयुमो सूरज प्रताप, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता देवी, डोमचांच नगर मंडल अध्यक्ष सुनील मेहता, प्रमिला वर्णवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी, विजय यादव, मंटू पंडित, मीडिया प्रभारी नरेश कुमार, कुंदन कुमार, अशोक राम, प्रदीप साव एवं कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित हुए।




