LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

  • भारत माता के जयकारे के साथ किया क्षेत्र भ्रमण

गिरिडीह। भाजपा जनता पार्टी द्वारा तिसरी प्रखंड में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए और गांधी मैदान से होते हुए तिसरी चौक तक पूरे आन बान और शान से भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारे लगाते हुए क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, भाजपा नेता रबिंद्र पंडित, सुनील शर्मा आदि कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे तिसरी का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपाई पूरे उत्साह के साथ लगाए जा रहे भारत माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंज उठा।

शहर भ्रमण के दौरान भाजपाईयों ने कहा कि पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। कहा कि भाजपा के राष्ट्रभक्ति से प्रेरित पार्टी है और देश के प्रधानमंत्री के अहवान पर पूरे देश में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सोनू हेमब्रोम, गोपी रविदास, मोहन बरनवाल, माला सिन्हा, अनशियस हेमब्रॉम, गोपाल बरनवाल, मुकेश प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons