LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

रांची में आयोजित सचिवालय घैराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपाईयों ने की बैठक

  • बैठक में शामिल हुई केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष
  • हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली से हेमंत सरकार को मिलेगा तगड़ा झटका : अन्नपूर्णा देवी

गिरिडीह। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार की देर शाम राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद गिरिडीह भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। जहां पार्टी की ओर से आयोजित महत्पूर्ण बैठक में शामिल हुई। बैठक में अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 11 अप्रैल को रांची में आहुत हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में बूथ सशक्तिरण, डाटा प्रबंधन को लेकर बैठक में खास चर्चा किया गया।

बैठक में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गिरिडीह के तमाम मंडलो से जितने अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान रांची में होगा, हेमंत सरकार को उतना ही अधिक झटका लगना तय है। कहा कि गिरिडीह से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का रांची जाना जरुरी है। हर व्यवस्था पार्टी की और से दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान के बाद अब सुस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं रहना है। क्योंकि 2024 का लक्ष्य आसान नहीं है। लेकिन ये भाजपा के कार्यकर्ता ही है जो अपने मेहनत के बलबूते लक्ष्य को हासिल करते है।

बैठक को प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, महिला मोर्चा की महामंत्री उषा कुमारी, सदानंद राम सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons