हेंमत सरकार को किसान विरोधी बताकर पूर्व सीएम मंराडी समेत गिरिडीह के भाजपा नेताओं ने खेत में दिया धरना
गिरिडीहः
हेंमत सरकार द्वारा किसानों के दो लाख कर्ज माफी वादाखिलाफी और पैक्सों से धान के भुगतान पर लगे रोक के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह भाजपा कमेटी ने प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी जहां अपने विस क्षेत्र और गृहप्रखंड तिसरी के लोकाय में किसानों के समर्थन में धरना दिया। तो जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के साथ किसान मोर्चा के संयोजक दिलीप वर्मा ने बारिश के दौरान खेत में हेंमत सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। जबकि भाजपा प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य संजीत सिंह पप्पू और पूर्व मेयर सुनील पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदर प्रखंड के पीड़ाटांड में खेत में धरना देकर विरोध जताया। तिसरी के लोकाय में कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठे विधायक दल के नेता मंराडी ने हेंमत सरकार को वादाखिलाफी सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि जितने वादे हेंमत सरकार ने किसानों के हित में किया था। उन वादों को पूरा करने के लिए अब सरकार पीछे क्यों हट रही है। क्या सत्ता संभालते ही हेंमत सरकार ने राज्य का फंड खत्म कर दिया। हेंमत सरकार को यह स्पस्ट करना चाहिए। क्योंकि कर्ज माफी तो अब तक नहीं हुआ, और पैक्स से धान का भुगतान भी बंद है। तो किसान खेती कैसे करेगें।

इधर जिलाध्यक्ष के साथ खेत में प्रदर्शन कर रहे किसान मोर्चा के संयोजक दिलीप वर्मा ने इस दौरान हेंमत सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों से जुड़े हर वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही। अब तो किसानांे का भरोषा भी हेंमत सरकार से उठ चुका है।
वहीं पीड़ाटांड में खेत पर धरना देकर पूर्व मेयर के साथ प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य संजीत सिंह पप्पू ने भी कहा यह धरना हेंमत सरकार को जगाने के लिए है। पिछले एक साल से हेंमत सरकार सोई हुई है। किसानों के हालत क्या है यह जानने का प्रयास तक हेंमत सरकार ने किया। इस दौरान धरने में महेश राम, सुरेश मंडल, महानंद महतो, होरिल महतो, राजेश कुमार, मनीष वर्मा, राहुल वर्मा, संजय वर्मा, ढालो महतो समेत कई मौजूद थे।