LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा नेता सुरेश साव ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

  • प्रदेश संगठन मंत्री सहित विधायक व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हुए शामिल
  • होली की गीतों पर झुमे भाजपाई, दी शुभकामनाएं

गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव के रविवार को शास्त्री नगर स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री सुमन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए। समारोह के दौरान भाजपाइयों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और गले मिलकर एक दूसरे को रंगों का त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गीत संगीत कार्यक्रम का भी लोगों ने जमकर लूत्फ उठाया।

मौके पर कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा की होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसीलिए हर साल की भांति इस साल भी उत्साह और उमंग के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है।

समारोह में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्मा, इंजीनियर विनय सिंह, सुनील पासवान, सुभाष सिंहा, हरमिंदर सिंह बग्गा, दारा हजरा, डॉक्टर विकास लाल, नवीन सिन्हा, डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी, मनोज मौर्य, राजेश जयसवाल, प्रवीण सिन्हा, ज्योतिष शर्मा, रंजन सिंहा, रंजीत बरनवाल, संगीता सेठ, प्रोफेसर विनीता कुमारी, संजू देवी समेत सभी मोर्चा और मंडल के अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons