भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू ने किया जरुरतमंदो के बीच कंबल और चूड़ा-दही का वितरण
गिरिडीह। शहर के राजपूत मुहल्ला में शनिवार को गिरिडीह के भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू ने जरुरमंदो के बीच कंबल के साथ गुड़-दही और चूड़ा का वितरण किया। इस दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ और भाजपा नेता मुकेश जालान भी शामिल हुए। मकर संक्रान्ति को लेकर वृद्धों और हर जरुरतमंदो के बीच भाजपा प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य पप्पू ने समानों का वितरण किया।
मौके पर डिपटी मेयर प्रकाश सेठ ने भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पु के द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। वहीं संजीत सिंह ने कहा कि उत्तरायण का पर्व हर जनमानस के लिए बेहद खास है। स्नान और दान का महत्व इस पर्व में बेहद खास होता है। इसलिए उनका भी प्रयास होता है कि हर साल मकर संक्रान्ति पर जरुरतमंदो के बीच कंबल के साथ त्योहार से जुड़े खाद्य समानों को वितरण करंे। खास तौर पर वृद्धों की सेवा समाज में मायने रखती है।
मौके पर विष्णु सिंह, अशोक सिंह, जगरन्नाथ सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अनिल सिन्हा, देवेन्द्र कुमार, सीताराम पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।




