गिरिडीह भाजपा अध्यक्ष समेत भाजपा नेता साहु ने अल्पसंख्यक गांवो में चलाया चलो गांव की और अभियान कार्यक्रम
गिरिडीहः
प्रर्देश नेत्तृव के आह्वान पर गिरिडीह भाजपा ने शुक्रवार से चलो गांव अभियान कार्यक्रम का शुरुआत किया। पहले दिन ही भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे के साथ प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, मनोज मोर्या, नागेशवर दास, टिपण दास, शंकर दास, पंकज राम, अनिल दास, गोला दास, श्याबल घोष, राजेश ठाकुर, हर्ष सिन्हा, गुलशन रवानी समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस दौरान सदर विस के बक्सीडीह-चैताडीह गांव समेत अन्य ग्रामीण इलाका पहुंचे, और और इन गांवो के पन्ना प्रमुखों के साथ अल्पसंख्यक गांव में ग्रामीणों से मुलाकात किया। मौके पर भाजपा अध्यक्ष और भाजपा नेता साहु ने अल्पसंख्यकों के बीच जानकारी दिया कि केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में अब गरीब का जीवन स्तर भी उपर उठ रहा है। क्योंकि मोदी सरकार की गांरटी के अनुसार गरीबों का निवाला खाने वाले जेल जा रहे है। तो गरीबों को पीएम आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर और आयुष्मान भारत योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। इस दौरान दोनों भाजपा नेताओं ने ग्रामीणां से संवाद भी किया। और मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। कई ग्रामीणों ने पीएम आवास और शौचालय के साथ अनाज मिलने की बात पर सहमति जताई। वहीं कई ग्रामीणों ने मोदी सरकार के कार्यकाल में लाएं गए तीन तलाक कानून को भी अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में बेहतर प्रयास बताया। मौके पर भाजपा नेता राजेश जायसवाल, अमर सिन्हा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।




