LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पुलिस में अपना कद बढ़ाने के लिए प्रर्देश अध्यक्ष समेत कई नेताओं के साथ मंच पर बैठ गए गिरिडीह के आरोपी भाजपा नेता

महिला के साथ मारपीट के आरोपी भाजपा नेता पर हाथ डालने से भी कतरा रही पुलिस

गिरिडीहः
महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट के आरोपी गिरिडीह के भाजपा नेता कामेशवर पासवान गुरुवार को भी दिखें। और वह भी भाजपा के प्रर्देश अध्यक्ष समेत कई प्रर्देश और पूर्व सांसदो और पूर्व विधायकों के साथ मंच पर। गंभीर आरोपों में जहां एक तरफ मुफ्फसिल थाना पुलिस केस दर्ज करने के बाद अब आरोपी भाजपा नेता पर दरियादिली दिखा रही है। तो दुसरी तरफ यही दरियादिली भाजपा की गिरिडीह कमेटी के और से भी दिखाया जा रहा है। तभी तो इतने संगीन आरोपों के अभियुक्त को भाजपा ने प्रर्देश अध्यक्ष समेत कई नेताओं के साथ मंच साझा करने का मौका दे दिया। अपने परिवार के सदस्यों के साथ डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट के आरोपी भाजपा नेता कामेशवर पासवान व उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस हाथ लगाने से डर रही है। तो दुसरी तरफ पीड़ित महिला हर दुसरे-तीसरे दिन न्याय पाने की मांग को लेकर पुलिस के दरवाजे तक पहुंचती है। लेकिन लौटती है खाली हाथ। वैसे गुरुवार को जब कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। तो आरोपी भाजपा नेता ने अपना कद बढ़ाने के लिए प्रर्देश अध्यक्ष के पीछे ही बैठ गए। हालांकि जब प्रर्देश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से इस मामले में सवाल पूछा गया। तो मामले की जानकारी होने से प्रर्देश अध्यक्ष ने इंकार ही कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons