LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी प्रखंड मुख्यालय में भाजपाईयों ने दिया धरना

  • कहा हेमंत सरकार के कार्यकाल में बढ़ा झारखंड में भ्रष्टाचार

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के ब्लॉक के समीप भाजपा प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओ ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिज संपदा की लूट खसोट के मामले को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने किया। धरना को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक उपाध्याय और कार्यक्रम प्रभारी अजय रंजन के अलावे सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार में कही भी गरीबों का काम नही हो रहा है। जिला कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय में घूसखोरी बढ़ रहा है। यही कारण आज हेमंत सोरेन जेल के सलाखों में है।

धरना में रामचंद्र यादव, किसान मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव, कुणाल सिंह, किसून यादव, उदय साव, नारायण यादव, नरेश यादव, सुनील साव, सोनू हेमब्रॉम, लक्ष्मण मोदी, जानकी यादव, अनासियास हेमब्रॉम, गोपी रविदास, संजीत राम आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons