भाजपाईयों ने सुनी पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात, लोगों से किया मिट्टी संग्रह
गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार को किया गया। इस दौरान गिरिडीह में भी भाजपा नेताओं ने पीएम के मन की बात को सुना। साथ ही भाजपाईयों ने पूरे शहर में मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाया। रविवार की सुबह भाजपा नेत्री प्रो0 विनिता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, अनूप सिन्हा, अमर सिन्हा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओ की टोली लोगांे से उनके आंगन की माटी लेने के लिए निकली और देश के शहीद जवानों के लिए बनने वाले स्मारक के लिए जमा किया।

वहीं पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने अपने आवासीय कार्यालय में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, हरमिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश दास, सुभाष चन्द्र सिन्हा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जबकि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू के आवासीय कार्यालय में भी कई भाजपाईयों ने संयुक्त रूप से पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।