LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपाईयों ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

  • डॉ. मुखर्जी का भारतीय राजनीति से रहा है गहरा नाता: चुन्नूकांत

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर कमिटी के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती गिरिडीह निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शहबादी के आवासीय कार्यालय में मनाई गई। मौके पर नगर के प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत सिन्हा एवं भाजपा नेता सह नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील पासवान, जिला के महामंत्री संदीप डंगयच, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारतीय राजनीति से गहरा नाता रहा है। इन्हें इनकी अलग विचारधारा के लिए जाना जाता था। इन्होंने हमेशा से ही हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए अपनी आवाज उठाई थी और अनुच्छेद 370 का काफी विरोध भी किया और आज हम ऐसे महानायक की जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।

कार्यक्रम के मुख्य रूप से नगर महामंत्री सिंकु सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजय सिंह, दीपक शर्मा, प्रकाश दास प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा प्रो. बिनीता कुमारी, रंजन सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सेठ, मोतीलाल उपाध्याय रिशु गुप्ता, मंटू कुमार, गोविंद तुरी, शशि सिन्हा, वीरेंद्र वर्मा, बॉबी कुमार, संजू देवी, विजय कुमार रजक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, सौरभ सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons