LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाजपाईयों ने मनाई पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती

दीप जलाकर और पुष्प अर्पीत कर दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के पंचयात भवन में भारत देश के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के शुभ अवसर पर संवाद टेलीविजन का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी बारी-बारी से बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र मंे दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान मिठाईयां बांटी गई। कार्यक्रम मंे तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों को 18 हजार करोड़ रूपये निर्गत किये जाने है और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज के दिन हम कार्यकर्ता स्व. अटल बिहारी जी को नमन करते है तथा उनके निर्देशानुसार सही राह में चलने का संकल्प लेते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र ठाकुर, उपेन्द्र साव, कोलेश्वर सिंह, लक्ष्मण मोदी, कपिल यादव सोदागार पण्डित, छोटु किस्कू, सुरेश उपाध्याय सहित बीजेपी कार्यकर्ता मौजुद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons