LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम के तहत भाजपाईयों ने दिया धरना

  • हेमंत सरकार को बताया लूट और झूठ की सरकार

गिरिडीह। हेमंत सरकार के दो साल के कार्यकाल के खिलाफ सोमवार को गिरिडीह भाजपा ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में धरना शहर के अंबेडकर चौक पर दिया गया। इस दौरान धरने में जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, धनवार के भाजपा नेता लक्ष्मन सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, लक्ष्मण स्वर्णकार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजीत सिंह पप्पू, अनूप सिन्हा, प्रदीप साहू, उषा देवी, दारा हाजरा, शालिनी, रागिनी लहरी समेत कई भाजपाई शामिल हुए। जिला भाजपा द्वारा आयोजित धरने को हेमंत सरकार के दो साल लूट और झूठ की सरकार का नाम देते हुए जमकर आलोचना की।

पूर्व विधायक श्री शहाबादी ने धरने के दौरान कहा कि दो साल का कार्यकाल और लूट की सरकार ने सिर्फ राज्य को छला है। राज्य में विकास के सारे काम ठप है और हेमंत सरकार लूटने में ही व्यस्त है। कहा कि राज्य में अपराध सिर चढ़ कर बोल रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं की राज्य में लूट, चोरी और रैप की घटना सामने नहीं आ रही है। वहीं सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री सुभाष सिन्हा सहित अन्य भाजपाईयों ने भी हेंमत सरकार के दो साल कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने सिर्फ इन दो वर्षों में जनता को ठगने का काम किया है। विकास से इनका को सरोकार नही है।

मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी लहरी ने कहा की इससे पहले अब तक राज्य में किसी बेशर्म सरकार को नही देखा। वादे बड़े बड़े करती है और काम कुछ भी नहीं। कहा की हेमंत सरकार को लूट और झूठ की सरकार का संज्ञा देना सही होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons