बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाजे गए बगोदर के माले विधायक बिनोद सिंह
- विधानसभा दिवस के मौके पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
- माले नेताओं में हर्ष, दी शुभकामनाएं
गिरिडीह। झारखंड विधानसभा दिवस के मौके पर गिरिडीह के बगोदर विधायक कॉ विनोद ंिसंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया। रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से बगेादर विधायक श्री सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक श्री सिंह को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजे जाने के बाद माले नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।
इस दौरान माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा और गांडेय के प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि संसदीय परंपराओं में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अपने कौशल का प्रदर्शन करने वाले बगोदर के लोकप्रिय विधायक बिनोद कुमार सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाना काफी हर्ष की बात है। कहा कि कॉमरेड विनोद सिंह सदन के अंदर और बाहर आमजनों और गरीब वंचित शोषित लोगों की कल्याण की बातें जिस मजबूती और स्पष्टता से उठाते हैं, वह काफी अनुकरणीय हैं।