गिरिडीह के बिरनी मंे अलग-अलग विवाद मंे चार पक्षों में हुए हिंसक झड़प में दर्जन भर जख्मी
गिरिडीहः
गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के दो गांव में जमीन और गोतियारी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। जिसमें दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। पहली घटना बिरनी के भरकट्ठा का बताया जा रहा है। जहां गोतियारी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ। इसमें आठ ग्रामीण घायल हो गए, जिसमें वासुदेव विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, रंजन विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, काजल कुमारी और कृष्ण कुमार समेत अन्य शामिल है। मारपीट की इस घटना में वासुदेव विश्वकर्मा को गंभीर चोट लगने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वहीं दुसरी घटना बिरनी थाना क्षेत्र के चोंगाखार में हुआ। जहां पैतृक जमीन में धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष से आठ लोगों को गंभीर चोटें आई। जिसमें पंकज यादव, अजय यादव, सुनीता देवी, सुनील यादव और भोला यादव शामिल है। हालात को देखते हुए भोला यादव और सुनील यादव को रेफर कर दिया गया। जबकि दुसरे पक्ष के लोग फरार बताएं जा रहे है।