LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झारखंड में नियोजन नीति रद्द होने से युवाओं में भारी आक्रोश, भाजयुमो ने किया सीएम का पुतला दहन

  • भाजपाईयों ने हेमंत सरकार पर युवाओं को छलने का लगाया आरोप

गिरिडीह। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा झारखंड में नियोजन नीति रद्द करने एवं झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे जहां सीएम का पूतला दहन किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि राज्य सरकार छात्र नौजवान और बेरोजगार विरोधी है। उसके नीति और नियत दोनों में खोट है। कहा की राज्य सरकार ने घोषणा किया था कि सत्ता में आते ही वह 5 लाख बेरोजगार को रोजगार देंगे और अगर रोजगार नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। ना तो रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता मिलता है। कहा कि सरकार ने जितने भी वायदे किए हैं सभी खोखले साबित हुई है।

मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रंजीत कुमार राय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि हेमंत सरकार युवा और विकास विरोधी है। इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। 2021 में जब ये सरकार नयी निजोयन नीति बनाई थी, उसी समय भारतीय जनता पार्टी ने कहाँ था कि ये नीति असंवैधानिक है। वहीं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, शंभू कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष सौरभ सिन्हा ने कहा कि इस सरकार में किसी का भला नही होने वाला है, यह सरकार की वादाखिलाफी है, इनकी घोषणाएं सिर्फ कागजों पर होती है।

इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, गौरव विश्वकर्मा, गौतम भदानी, श्रेयांश सिन्हा, संजीत कुमार सोनू, सुरेंद्र लाल, अमित आर्य, ईश्वर दास, गुलाब सिंह, बबलू दास, राजेश विश्वकर्मा, राजू राम, जय मंडल, मिथुन, धीरज, सूरज, पुष्कर सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons