बिग ब्रेकिंग – राजस्व कर्मचारी को घूस लेते निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार
म्यूटेशन के नाम पर 3500 रूपये ले रहे थे घूस
गिरिडीह। सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार साव को गुरुवार को धनबाद निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की यह कार्रवाई आज दोपहर उस वक्त हुई, जब अंचल कार्यालय में सुरेश साव नामक एक व्यक्ति से म्यूटेशन के लिए 3500 रूपये बतौर घूस ले रहा था। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से नगद रूपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्व कर्मी को गिरफ्तार करने के बाद टीम में शामिल अधिकारी उसे अंचल कार्यलय के रिकर्ड भी खंगाल रहे है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
Please follow and like us: