भोलेनाथ सेवा समिति ने किया रूद्राभिषेक व भण्डारे का भव्य आयोजन
- नागपंचमी मे रुद्राभिषेक का आयोजन होना बहुत ही शुभ: पुजारी
कोडरमा। सावन मास के नागपंचमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वहीं देर शाम को भक्तों के लिए भव्य भण्डारा का भी आयोजन किया गया। सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य व मंदिर के पुजारी रामप्रवेश पाण्डेय ने बताया कि सावन मास के नागपंचमी मे रुद्राभिषेक का आयोजन होना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन जो भी भक्त रूद्राभिषेक करते हैं उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
बताया कि कोरोना काल के बिते दो वर्षों में समिति यह कार्यक्रम नहीं कर सकी थी। लेकिन इस वर्ष भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से कार्यक्रम पूरी तरह से सफल हुआ। भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा भव्य भण्डारा में शहर के भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं समिति के सदस्य कुलदीप कुमार एवं अनिल कुमार ने काफी सहयोग करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Please follow and like us: