LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाकपा माले ने मनाया संविधान निर्माता डाॅ अंबेडकर की जयंती

अंबेदकर के शिक्षित हो, संगठित हो, संघर्ष करो का नारा आधुनिक भारत के निर्माण में पथ प्रदर्शक: मनोज भगत


गिरिडीह। बगोदर में भाकपा माले ने आधुनिक भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेदकर की 130वीं जयंती के अवसर पर सरिया रोड स्थित शहीद महेंद्र सिंह भवन में बेको पूर्वी, बेको पश्चिमी, अलगड़िहा, दामा, दोनदलो, बनपुरा, मंझिलाडीह, टुकतुको, मुंडरो में उन्हें याद किया और विभिन्न कार्यक्रम संगठित किये।

भाकपा माले जिला सचिव मनोज भक्त ने कहा कि भारतीय संविधान के रचियता डॉ भीमराव अंबेदकर ने शिक्षित हो, संगठित हो, संघर्ष करो का नारा दिया था यह नारा आधुनिक भारत के निर्माण का पथ प्रदर्शक है। देश को जातीय, धार्मिक और यौनिक भेदभाव से मुक्त किए बगैर हम आधुनिक और खुशहाल भारत का निर्माण नहीं कर सकते हैं। उन्होंने संविधान के जरिए लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को भारत के गणतंत्र का बुनियाद बनाया। डॉ अंबेदकर की 130वीं जयंती हमें आज की चुनौतियों की याद दिला रही है।

बगोदर पूर्वी जिला परिषद गजेंद्र महतो ने कहा कि देश का शासनतंत्र का भगवाकरण किया जा रहा है। कमजोर तबकों खासकर दलितों और महिलाओं पर हमले बेतहाशा बढ़ गये हैं। न्यायपालिका अपनी स्वतंत्रता खो रही है। मीडिया मोदी, योगी का चारण बन गया है। सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि और उद्योग को गिने-चुने कॉरपोरेट शाहों के हाथों में दे दिया जा रहा है। कोरोना और मोदी ने करोड़ों लोगों की आजीविका छीन ली है। संघ परिवार बार-बार सांप्रदायिकता की जहर फैलाकर जनता की एकता को तोड़ने की चाल चलता है।

दलित नेता महेंद्र रमन ने कहा कि मनुवादी हमलों के जरिए सामाजिक बराबरी की चेतना को कुंद किया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थाओं को भगवातंत्र के अधीन कर दिया गया है। इन संस्थाओं में आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से लेस करने के बजाय छात्रों के दिमाग में सांप्रदायिक मनुवादी कचरा फैलाया जा रहा है। नागरिक अधिकारों के एक्टिविस्टों को जेल में ठूंसा जा रहा है। डॉ अंबेदकर ने पहले ही चेतावनी दी थी कि संविधान को बचाए रखने के लिए हमें मनुवादी ताकतों के खिलाफ संघर्षों में कभी ढिलाई नहीं देनी होगी। कहा था कि ऊंच-नीच करनेवाली शक्तियों के रहते भारत में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है।

कहा कि हम संविधान पर हमले को बरदाश्त नहीं कर सकते। देश में लोकतंत्र की जगह फासीवादी कॉरपोरेटशाही हमें मंजूर नहीं है। डॉ भीमराव अंबेदकर की 130वीं जयंती संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प लेने का अवसर है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से माले प्रखण्ड सचिव पवन महतो, संदीप जायसवाल, बगोदर प्रमुख मुस्ताक अंसारी, इनौस जिला सह सचिव पूरन कुमार महतो, पंस खेमलाल महतो, राजू रजक, भुनेश्वर महतो, जिप सदस्य सरिता महतो, विशुन मियां, मुखिया अख्तर अंसारी, पंस सुरेंद्र मुंडा, उपमुखिया वीरेंद्र राम, अनिल भुइयां, राजकुमार दास समेत कई अन्य शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons