LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मनाया शोक दिवस

  • फादर स्टेन स्वामी की मौत पर जताया आक्रोश

गिरिडीह। देश और झारखंड के जाने-माने जन आंदोलनकारी व वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी की मुम्बई जेल में सोमवार की दोपहर हुई मौत के विरोध में भाकपा माले के द्वारा आक्रोश मार्च निकालने के साथ ही मंगलवार को शोक दिवस मनाया गया। इस मौके पर गिरिडीह नगर कमिटी के कार्यकर्ताओं ने भी शोक दिवस मनाते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। शोक दिवस में उज्जवल साव, पंकज कुमार, रोहित गुप्ता, पिंटू दास, सुरज साव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि फादर स्टेन स्वामी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे जो झारखंड के आदिवासियों सहित हक अधिकार से वंचित लोगों के लिए लगातार एक आवाज बने रहे। लेकिन फासीवादी सरकार को यह मंजूर नहीं था। इसलिए उसकी दमनकारी नीतियों का विरोध करने के कारण ही सरकार ने प्रौढ़ावस्था तथा गंभीर बीमारी के बावजूद उनकी रिहाई नहीं की गई और आज अस्पताल में उनका निधन हो गया। कहा कि सरकार यह भूल गई की किसी व्यक्ति को मारा जा सकता है, उनके विचारों को नहीं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons