LatestNewsगिरिडीहझारखण्डहेल्थ

बेस्ट स्पाईन स्पेशलिस्ट एंड पारालाईसिस फिजियोथेरॉपिस्ट डॉक्टर इन इंडिया अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ अमरदीप

  • 12 फरवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टार मीडिया ने किया सम्मानित
  • गिरिडीह को ही बनाना चाहते है कर्मस्थल, कई वर्षों से दे रहें है सेवा
  • फिजियोथेरेपिस्ट के माध्यम कई मरीजों को जटिल रोगों से दिला चुके है छुटकारा

गिरिडीह। गिरिडीह शहर के बोड़ो के रहने वाले डॉ अमरदीप कुमार को बेस्ट स्पाईन स्पेशलिस्ट एंड पारालाईसिस फिजियोथेरॉपिस्ट डॉक्टर इन इंडिया का अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 12 फरवरी को स्टार मीडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

बताया जाता है कि डॉ अमरदीप कुमार विगत 10 वर्षो से दिल्ली में जयपुर गोल्डेन हॉस्पिटल, प्रमाद मिशन हॉस्पिटल, बीएल कपूर हॉस्पिटल, इंटनेशनल अग्रसेन हॉस्पिटल में अपना सेवा देते हुए फिजियोथेरेपिस्ट का काम कर रहें थे। यहां तक कि एमएसएस हॉस्पिटल में बतौर एचओडी के रूप में भी सेवा दे रहें है। वर्तमान में वे विगत कुछ वर्षो से गिरिडीह में अपनी सेवा दे रहे है। उन्होंने अपने कैरियर में फिजियोथेरेपिस्ट के माध्यम से कई जटिल से जटिल बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।

अवार्ड मिलने से खुश डॉ अमरदीप कहते है कि गिरिडीह उनका जन्मस्थल है और इसे ही कर्मस्थल भी बनाना चाहते है। वे अब गिरिडीह में ही रहकर मरीजों की सेवा करना चाहते है। कहा कि वे अब तक के अपने प्रैक्टिस में सैंकड़ो मरीजों को ठीक कर चुके है। यहां तक कि महानगरों में इलाज कराकर हार चुके मरीजों का भी उन्होंने सफल इलाज किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons