बादीडीह-कोनारबांक मुख्य सड़क का बाबूलाल मरांडी ने किया शिलान्यास
- क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे पूजा पंडाल
- केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सड़क और पुलिया का बिछा: बाबुलाल मरांडी
गिरिडीह। जिले के गावां प्रखंड क्षेत्र के बादीडीह मुख्य सड़क से धरवे, नावाडीह भाया कोनारबांक तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत पथ निर्माण का शिलन्यास बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने विधिवत् रूप से भूमि पूजन कर किया। इस दौरान उन्होंने संवेदक को ससमय व गुणवत्ता पूर्वक काम करने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड के पटना, जमडार, पीहरा, मंझने, बीरने गांवा समेत कई क्षेत्रों में घूम कर पूजा पंडालों का मुआयना किए और पूजा अर्चना कर क्षेत्र के जनता के सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने लोगांे से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत हुए।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यातायात की सुविधा नहीं रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास संभव नहीं है, इसलिए सड़कों का निर्माण होना बहुत जरूरी है। कहा कि पहले रास्ते के अभाव में ग्रामीण इलाकों में आने जानें में परेशानी होती थी और जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़क व पुल-पुलिया का निर्माण करा कर गावों को प्रखण्ड और जिला से जोड़ने का काम किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पे निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार 60 से 70 वर्ष तक रही लेकिन ग्रामीण इलाकों की स्थिति जस की तस बनी हुई थी। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में चौमुखी विकास हुआ है।
मौके पर भाजपा नेता अजय रंजन, कामेश्वर पासवान, मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, अमरदीप निराला, उषा शर्मा, चन्द्रशेखर आजाद, मनोज सिंह, कांग्रेस यादव, प्रहलाद सिंह जयप्रकाश राम, विजय यादव, कांग्रेस यादव, विशाल राणा, विशाल पांडे, विकास जॉनी, अजीत तिवारी, विवेक सिन्हा समेत कई उपस्थित थे।