सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का मनाया 65वां जन्मदिन
- गरीब व असहाय लोगों के बीच बांटे गए कंबल
गिरिडीह। झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय बाबूलाल मरांडी का 65वाँ जन्मदिवस बुधवार को पूरे झारखण्ड में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं गिरिडीह पूर्वी मंडल के पिपराटांड में मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रदीप राय के संचालन में तथा गिरिडीह मध्य मंडल के बनियाडीह स्थित गाँधी नगर में भाजपा नेता मनोज तुरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन कर श्री मरांडी का जन्मदिन मनाते हुए गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेश साव ने लोगों को श्री मरांडी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सैकड़ों वृद्ध व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जयसवाल, नागेश्वर दास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, हीरालाल राम, दिनेश राम, नरेश भोक्ता, राजेश राम, विजय राम, संतोष पंडित, संजय तुरी, रूपनारायण राम, विजय राम, चन्दो दास समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।