LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के गांवा में एक साथ आठ घरों में अपराधियों ने किया हाथ सफा, ढाई लाख की संपति ले उड़े

गिरिडीहः
गिरिडीह में चोरी की घटना ने घर के मालिकों को परेशान कर दिया है। चोरी के अनगिनत घटनाएं हुई, लेकिन पूरे जिले की पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी। इसकी बानगी गुरुवार दोपहर को देखने को मिला। जब गांवा थाना क्षेत्र के सेरुआं गांव में एक साथ आठ घरों में सेंधमारी हुई। और अपराधियों ने ढाई लाख के संपति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी सेरुआं गांव पहुंचे, और गांवा थाना पुलिस पर जमकर भड़ास निकाला। जानकारी के अनुसार सेरुआं गांव में अपराधियों ने जिनके घरों में हाथ साफ किया। उसमें विष्णु प्रसाद यादव, बद्री यादव, दिलीप यादव, वासुदेव यादव, मनी यादव, रामप्रसाद यादव, सुदमियां देवी समेत अन्य शामिल है। जानकारी के अनुसार अपराधियों को एक साथ आठ घरों से कई मंहगे समानों के साथ बर्तन और कपड़े समेत कई कागजातों की चोरी कर लिया है। गुरुवार को जब सभी रिश्तेदार के घर से शादी समारोह से लौटे, तो देखा कि घर में चोरी हो चुका है। और सारे समान बिखरे पड़े है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons