LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा की बैठक में संगठन मजबूति व गांव चलो अभियान को लेकर हुई चर्चा

  • केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनज न चक पहुंचाने का लिया संकल्प

गिरिडीह। संगठन मजबूती को लेकर भाजपा तिसरी प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ताओं की एक बैठक तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में बरनवाल धर्मशाला में हुई। बैठक का संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने किया। बैठक के दौरान सभी बीजेपी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान को लेकर विचार विमर्श की। साथ ही लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान भाजपा के चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है। गांव-गांव जाकर हर व्यक्ति से मिलना है भाजपा के महत्वकांक्षी योजना और पीएम नरेंद्र भाई मोदी जी के कार्यों के बारे में बताना है। इस दौरान गांव के लोगो की जन समस्या को खत्म करना है। कहा कि किसी कारणवश प्रधानमंत्री मोदी चार फरवरी को धनबाद आने वाले थे जिसे तत्काल स्थगीत कर दिया गया है।

भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर एवं हर बूथ में पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताना है। बीजेपी 10 वर्षाे के कार्यकाल में कई प्रकार का योजना, रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है कमर कसने का और हर घर घर में दिखेगा बीजेपी का झंडा।
बैठक में भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुणाल सिंह, भाजपा चंदौरी महामंत्री सुनील साव, लक्ष्मण मोदी, विनय बनरवाल, बिनोद पंडित, सुनील सेठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons