LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के सांई सेवा आश्रम में लगाया गया कोरोना टीकाकरण का दुसरा शिविर, 240 लाभाार्थियों को दिया गया टीका

गिरिडीहः
कोरोना का टीकाकरण गिरिडीह में भी तेजी से जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के बरमसिया स्थित सांई सेवा आश्रम में टीकाकरण का चाौथा शिविर लगाया गया। मंगलवार को लगे आश्रम के संस्थाक डा. सी. के रेड्डी के अगुवाई में शिविर लगाया गया। जिसमें 215 लाभार्थियों को वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया गया। तो 25 नए लाभार्थियों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। सांई सेवा आश्रम में लगे शिविर में 240 लाभार्थियों को कोरोना का स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड लगाया गया। प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए शिविर का आयोजन किया गया था। कोरोना के वैक्सीन लगाने को लेकर लाभार्थियों में भी उत्साह दिखा। सरकार के इस राष्ट्रीय अभियान में शहर के सांई सेवा आश्रम का सहयोग बढ़-चढ़ का प्रशासन को मिल रहा है।

सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ विभाग के कई कर्मियों ने मंगलवार को आश्रम में टीकाकरण में अपनी भागीदारी देते नजर आएं। बताते चले कि इसे पहले सांई सेवा आश्रम में 11 अप्रेल को टीकाकरण का शिविर लगाया था। जिसमें 215 उन्हीं लाभार्थियों को वैक्सीन लगाया गया था। जिन लाभार्थियों को आज लगाया गया। इधर आश्रम के संस्थाप के नेत्तृव में लगे शिविर को सफल बनाने में दिलीप बरनवाल समेत अन्य ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons